गंगनाथ मंदिर में अखंड रामायण पाठ आज से

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

भवाली के दुगना धुलई रोड स्थित श्री गंगनाथ देवता मंदिर में आज से अखंड रामायण पाठ का आयोजन शुरू होगा। यह आयोजन सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा और मंगलवार को पूर्णाहुति के बाद भंडारा भी लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की गई है।

गंगनाथ मंदिर में अखंड रामायण पाठ आज से

भवाली। घोड़ाखाल क्षेत्र के दुगना धुलई रोड स्थित श्री गंगनाथ देवता मंदिर परिसर में आज सोमवार से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के दयालु बाबा ने बताया कि अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा। मंगलवार को सुबह 10 बजे पूर्णाहुति के बाद भंडारा भी लगाया जाएगा। धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं भक्तों से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील उन्होंने की। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।