ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालगृह विज्ञान का सुदृढ़ समाज की परिकल्पा में अहम योगदान: प्रो. भारती

गृह विज्ञान का सुदृढ़ समाज की परिकल्पा में अहम योगदान: प्रो. भारती

डीएसबी परिसर के गृह विज्ञान विभाग में शुक्रवार को एक व्याख्यान आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। मुख्य वक्ता इंस्टीट्यूट ऑफ होम साइंस आगरा की निदेशक व...

गृह विज्ञान का सुदृढ़ समाज की परिकल्पा में अहम योगदान: प्रो. भारती
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालFri, 20 Apr 2018 08:19 PM
ऐप पर पढ़ें

डीएसबी परिसर के गृह विज्ञान विभाग में शुक्रवार को एक व्याख्यान आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। मुख्य वक्ता इंस्टीट्यूट ऑफ होम साइंस आगरा की निदेशक और कार्यकारी कुलपति प्रो. भारती सिंह ने गृह विज्ञान एक रोजगारपरक पाठ्यक्रम पर व्याख्यान दिया। इससे पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. लता पांडे ने अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रो. भारती ने मुख्य रूप से खाद्य एवं पोषण, मानव विकास तथा पारिवारिक अध्ययन, वस्त्र और परिधान डिजायनिंग, प्रसार, संचार एवं प्रबंधन के विषय में रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गृह विज्ञान पढ़ाई ही नहीं बल्कि एक सुदृढ़ समाज की परिकल्पना में भी अहम योगदान देता है। सशक्त समाज के निर्माण के लिए गृह विज्ञान महत्वपूर्ण है। व्याख्यान के दौरान उन्होंने छात्राओं के साथ संवाद भी किया। इस दौरान छात्राओं ने कई सवाल रखे। विभागाध्यक्ष प्रो. लता पांडे ने कहा कि छात्र जीवन में गृह विज्ञान का अहम स्थान है। इस दौरान स्लाइड शो के माध्यम से छात्राओं को जानकारी दी गई। इस मौके पर प्रो. एचसीएस बिष्ट, डॉ. छवि आर्या, डॉ. रीना सिंह, इंद्रा पंत, डॉ. हीरा पांडे, पुष्पा, चेतना, पूजा, गीता आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें