Hindi Day Celebration at Atal Excellence Inter College with Poetry and Awards काव्य एवं विचार गोष्ठी का आयोजन, Nainital Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsHindi Day Celebration at Atal Excellence Inter College with Poetry and Awards

काव्य एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

बेतालघाट के राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज में हिन्दी दिवस के अवसर पर काव्य एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने शुभारंभ किया। हास्य कवि राजकुमार भंडारी ने हिंदी भाषा...

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालSat, 13 Sep 2025 05:47 PM
share Share
Follow Us on
काव्य एवं विचार गोष्ठी का आयोजन

बेतालघाट, संवाददाता। राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज बेतालघाट में शनिवार को हिन्दी दिवस के अवसर पर काव्य एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। शुभारंभ प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने किया। काव्य पाठ करते हुए हास्य कवि एवं शिक्षक राजकुमार भंडारी ने कहा कि ‘अपनी संस्कृति अपनी भाषा का मत आज बनाओ तमाशा, अंग्रेजी से मोह क्यों, इतना क्यों हिंदी से घोर निराशा। उनके अलावा मोहनलाल एवं अल्ताब शाह ने भी अपनी कविताओं से बच्चों को प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने हिंदी को जन-जन की भाषा बनाने का आह्वान किया गया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए शीतल भंडारी, पायल फुलारा, हर्षिता, शाश्वत सिंह, साक्षी और गौरव को पुरस्कृत किया गया।

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यशवंत सिंह हाल्सी, डॉ. अरविंद मिश्रा, दिलीप फर्त्याल, एबी सिंह, भुवन जोशी, केडी सिंह, राजपाल सिंह, डॉ. संजय सिंह, पुष्पा मठपाल, स्वीटी तिवारी, प्रतुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।