18 को हनुमान घाम आएंगी राज्यपाल बेबी रानी मौर्य
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य 18 अप्रैल को रामनगर आ रही हैं। डीएम विनोद कुमार सुमन ने यह जानकारी दी...
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालTue, 16 Apr 2019 08:07 PM
ऐप पर पढ़ें
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य 18 अप्रैल को रामनगर आ रही हैं। डीएम विनोद कुमार सुमन ने यह जानकारी दी है। राज्यपाल का मुख्य रूप से श्री हनुमान धाम अंजनी ग्राम किशनपुर छोई आने का कार्यक्रम है। राज्यपाल देहरादून से हेलीकॉप्टर से दोपहर 12:15 बजे डिग्री कॉलेज रामनगर हेलीपैड पहुंचेंगी। 12:30 बजे उनके श्री हनुमान धाम अंजनी ग्राम, किशनपुर छोई पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां प्रवास के बाद अपराह्न चार बजे रामनगर के हेलीपेड से वह देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगी।