Nainital News: पहाड़पानी-कल्याणपुर मार्ग के लिए ₹60.19 लाख स्वीकृत: कैड़ा

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

Nainital News: भीमताल की धारी ब्लॉक स्थित पहाड़पानी-कल्याणपुर मोटर मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्य के लिए 60 लाख 19 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि मार्ग का सुधार स्थानीय लोगों की मांग पर किया जा रहा है, जिससे उनके आवागमन में सुगमता आएगी।

Nainital News: पहाड़पानी-कल्याणपुर मार्ग के लिए ₹60.19 लाख स्वीकृत: कैड़ा

Nainital News: भीमताल, संवाददाता। धारी ब्लॉक स्थित पहाड़पानी-कल्याणपुर मोटर मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्य के लिए 60 लाख 19 हजार रुपये की स्वीकृति मिल गई है। शासनादेश जारी होने के बाद कार्य की टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि मार्ग लंबे समय से संकरा और क्षतिग्रस्त होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई थी, जिसके बाद सुरक्षात्मक रेलिंग निर्माण एवं मार्ग सुधार कार्य के लिए धनराशि स्वीकृत की गई।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि कार्य शुरू होने के बाद मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बताया कि भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के डामरीकरण और सुधार कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। धनराशि स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त किया। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।