एक करोड़ 10 लाख से होगा गरगडी-चमोली मोटर मार्ग का डामरीकरण

Mar 01, 2026 06:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share Share
Follow Us on

भीमताल के ओखलकांडा विकासखंड में गरगड़ी-चमोली मार्ग के डामरीकरण के लिए शासन ने 1 करोड़ 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने बताया कि यह मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त था, जिससे ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब डामरीकरण कार्य शीघ्र शुरू होगा।

एक करोड़ 10 लाख से होगा गरगडी-चमोली मोटर मार्ग का डामरीकरण

भीमताल। ओखलकांडा विकासखंड के अंतर्गत गरगड़ी-चमोली मार्ग के डामरीकरण के लिए शासन से एक करोड़ 10 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया है और टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि गरगड़ी, काला आगर से चमोली तक का मोटर मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में था, जिसके कारण क्षेत्रीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए लोनिवि के माध्यम से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि अब स्वीकृति मिलने के बाद शीघ्र ही मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विधायक ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। साथ ही भीमताल विधानसभा क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधारीकरण और डामरीकरण को प्राथमिकता दी जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।