गरमपानी में गैस सप्लाई वाहन में चढ़े लोग, पुलिस पहुंची
गर्मपानी-खैरना बाजार में मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई पर लोग उमड़ पड़े। भीड़ इतनी बढ़ गई कि पुलिस को व्यवस्था संभालने के लिए आना पड़ा। कुछ लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पाए और वे निराश होकर लौट गए। गैस प्रबंधक ने कहा कि जल्द ही और सिलेंडरों की सप्लाई की जाएगी।

कैलाश नेगी, गरमपानी। गरमपानी-खैरना बाजार में मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडरों का सप्लाई वाहन पहुंचते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सिलेंडर लेने के लिए होड़ मच गई, जिसके चलते बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति पैदा हो गई।भीड़ अधिक होने पर स्थिति को संभालने के लिए खैरना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने लोगों को व्यवस्थित करते हुए गैस वाहन को मैदान में भेजा, जहां बाद में सिलेंडरों का वितरण कराया गया। भीड़ इतनी बढ़ गई कि कई लोग सिलेंडर लेने के लिए गैस वाहन पर चढ़ गए। सीमित संख्या में सिलेंडर होने के कारण कई लोगों को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा, जिससे उनमें निराशा देखी गई।
बेतालघाट एजेंसी के गैस प्रबंधक मोहन चंद्र कांडपाल ने बताया कि बाजार के लिए 216 गैस सिलेंडर भेजे गए थे। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में पुनः वाहन भेजकर शेष उपभोक्ताओं को राहत दी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


