भवाली में गैस वितरण पर बवाल, पर्ची के बावजूद सिलेंडर नहीं देने का आरोप

Apr 06, 2026 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share

भवाली में रसोई गैस वितरण व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पर्ची कटवाने के बावजूद कई महिलाओं को सिलेंडर नहीं मिले, जिससे उनमें आक्रोश है। उन्होंने आरोप लगाया कि जान-पहचान वालों को प्राथमिकता दी जा रही है। गैस एजेंसी के प्रबंधक ने कहा कि 104 सिलेंडर वितरित किए गए, लेकिन शिकायतें बढ़ रही हैं।

भवाली में गैस वितरण पर बवाल, पर्ची के बावजूद सिलेंडर नहीं देने का आरोप

भवाली, संवाददाता। नगर में रसोई गैस वितरण व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। पर्ची कटवाने के बावजूद लोगों को सिलेंडर नहीं मिलने से महिलाओं में आक्रोश देखने को मिला। आरोप लगाया कि वितरण में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और जान-पहचान वालों को प्राथमिकता दी जा रही है।सोमवार सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं पालिका मैदान में पर्ची कटवाने के बाद सिलेंडर लेने घंटों इंतजार करती रहीं। बावजूद इसके कई महिलाओं को खाली लौटना पड़ा। दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आई महिलाएं पूरे दिन मैदान में खड़ी रहीं, पर उन्हें निराशा ही हाथ लगी।

नाम न छापने की शर्त पर कई महिलाओं ने बताया कि वे सुबह से लाइन में लगी थीं और उन्हें पर्ची भी मिल गई थी, फिर भी सिलेंडर नहीं दिया गया। उनका कहना है कि अपने लोगों को पहले गैस दी जा रही है, जबकि आम उपभोक्ता महीनों से परेशान हो रहे हैं। कहा कि रसोई गैस जैसी जरूरी सुविधा के लिए इस तरह की अव्यवस्था चिंताजनक है। वहीं, गैस एजेंसी के प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को कुल 104 सिलेंडर वितरित किए गए। उनके अनुसार, वितरण प्रक्रिया की निगरानी के लिए निगम का एक कर्मचारी मौके पर तैनात रहता है और रोस्टर के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में गाड़ियां भेजी जा रही हैं। हालांकि, लगातार मिल रही शिकायतें जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की पोल खोल रही हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।