Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsGanesh Festival Celebrations in Nainital Rituals and Immersions
नैनीताल में धूमधाम से निकली गणपति की शोभा यात्रा

नैनीताल में धूमधाम से निकली गणपति की शोभा यात्रा

संक्षेप:

नैनीताल में श्री राम सेवा दल युवा वाहिनी द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव में सुबह पूजन और हवन यज्ञ हुआ। दोपहर में मूर्ति का नगर भ्रमण किया गया और फांसी गधेरा में विसर्जन किया गया। भवाली में भी गणेश मूर्ति...

Aug 31, 2025 06:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share Share
Follow Us on

नैनीताल। श्री राम सेवा दल युवा वाहिनी की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव में रविवार को सुबह पूजन के बाद हवन यज्ञ हुआ। दोपहर 2 बजे से मूर्ति का नगर भ्रमण हुआ, जो कि मल्लीताल बाजार से माल रोड और फिर तल्लीताल डांठ होते हुए बाजे-गाजे के साथ फांसी गधेरा पहुंचा और वहां पर मूर्ति विसर्जन किया गया। इस दौरान मनोज कुमार, विनोद कुमार, कुंदन सिंह तिलारा, तरुण लूथरा, राजकुमार, विजय सिंह, आकाश, आदित्य, संदेश पाल, सोनू, कुनाल वेदी, राहुल, करण, वंश, रौनक, जतिन, प्रिंस, प्रदीप कुमार, गुन्नू, अंकित, कुलदीप देवल, कार्तिक आदि रहे। भवाली में गणेश मूर्ति का विसर्जन भवाली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नगर के सेनिटोरियम में गणेश महोत्सव के पांचवें दिन रविवार को पूजा-अर्चना के बाद हवन यज्ञ किया गया। गणेश भगवान की आरती की गई। गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा। दोपहर बाद सेनिटोरियम से भीमताल केचुला देवी में मूर्ति विसर्जित की गई। आयोजक पवन सिंह दर्मवाल ने कहा कि पिछले 10 सालों से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है।