ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीताललेटीबुंगा में पॉपुलर के 7 पेड़ काटने पर हंगामा

लेटीबुंगा में पॉपुलर के 7 पेड़ काटने पर हंगामा

धारी क्षेत्र स्थित वन पंचायत सशबनी में शुक्रवार को एक ठेकेदार ने 7 पेड़ों पर आरी चला...

धारी क्षेत्र स्थित वन पंचायत सशबनी में शुक्रवार को एक ठेकेदार ने 7 पेड़ों पर आरी                 चला...
1/ 2धारी क्षेत्र स्थित वन पंचायत सशबनी में शुक्रवार को एक ठेकेदार ने 7 पेड़ों पर आरी चला...
धारी क्षेत्र स्थित वन पंचायत सशबनी में शुक्रवार को एक ठेकेदार ने 7 पेड़ों पर आरी                 चला...
2/ 2धारी क्षेत्र स्थित वन पंचायत सशबनी में शुक्रवार को एक ठेकेदार ने 7 पेड़ों पर आरी चला...
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालFri, 28 Jun 2019 09:15 PM
ऐप पर पढ़ें

धारी क्षेत्र स्थित वन पंचायत सशबनी में शुक्रवार को एक ठेकेदार ने 7 पेड़ों पर आरी चला दी। सूचना मिलने पर यहां पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान ठेकेदार तथा ग्रामीणों में तीखी नोकझोंक पर प्रशासनिक अमला भी यहां पहुंच गया। वन पंचायत के पंचों ने बगैर अनुमति के पेड़ काटने का विरोध किया। इसके बाद मसला ग्राम पंचायत तथा वन पंचायत की संयुक्त बैठक में रखने का निर्णय लिया गया। बता दें कि ग्रामसभा सशबनी स्थित हिमगिरि खेल मैदान में करीब एक दर्जन से भी अधिक छायादार विशाल पॉपुलर के पेड़ हैं। शुक्रवार को यहां एक ठेकेदार ने 7 बड़े पेड़ काट दिए। मामले की सूचना मिलने पर यहां पहुंचे ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इस बीच ग्रामीणों व ठेकेदार में काफी देर तक बहस हुई। ठेकेदर के अनुसार उसने वन पंचायत से पेड़ काटने की अनुमति ली थी। ग्रामीणों ने अनुमति पत्र दिखाए जाने की मांग की। इस पर वह लिखित रूप में अनुमति नहीं दिखा सका। आक्रोशित ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों से संपर्क करना शुरू कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें