शिविर में ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
भवाली में बुद्ध पूर्णिमा पर श्री रत्न एवं ज्ञान चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निशुल्क आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने विभिन्न बीमारियों का परीक्षण किया और मरीजों को निशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की।

भवाली। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर श्री रत्न एवं ज्ञान चेरिटेबल ट्रस्ट देहरादून की ओर से साधना ध्यान उपवन (द्रुबद्र समतेन गत्सल) रिट्रीट सेंटर, चोरसा में निशुल्क आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा शिविर लगाया गया। ग्रामीणों एवं जरूरतमंद लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने विभिन्न रोगों की जांच कर मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया। बवासीर, भगन्दर, फिशर, पाइलोनाइडल साइनस, रेक्टल प्रोलैप्स आदि के साथ-साथ उच्च रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ों के दर्द, नेत्र रोग एवं अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयुष विंग सतबुंगा की डॉ. हेमलता पांगती, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग (अल्मोड़ा) के चिकित्सा अधिकारी डॉ. फुर्बू सिंह खम्पा और एनोरेक्टल एवं क्षारसूत्र विशेषज्ञ डॉ. विधि खीमाल ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
शिविर के सफल संचालन में सहयोगी स्टाफ के रूप में जमुना प्रसाद और रमेश लाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजक आनंद लामा और प्रधान किशोर ढेला ने बताया कि समाज के कमजोर एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


