तिरछाखेत के जंगल में लगी आग पर पाया काबू

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share

भवाली के तिरछाखेत क्षेत्र में मंगलवार दोपहर जंगल में अचानक आग लग गई। आग तेजी से पास के आवासीय भवनों की ओर बढ़ने लगी, जिससे लोग डर गए। फायर यूनिट टीम ने समय पर पहुंचकर आग बुझा दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

तिरछाखेत के जंगल में लगी आग पर पाया काबू

भवाली। तिरछाखेत क्षेत्र में मंगलवार दोपहर जंगल में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलते हुए नजदीकी आवासीय भवनों की ओर बढ़ने लगी, जिससे लोगों में दहशत का माहौल रहा। सूचना पर दोपहर 2 बजे पहुंची फायर यूनिट टीम ने मोटर फायर इंजन से पंपिंग कर होजरील की सहायता से आग बुझा दी। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया। फायर यूनिट टीम में एलएफएम प्रकाश सिंह, चालक जयप्रकाश आर्य, फायरमैन किशोर सिंह, मोहन सिंह रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।