खाद्य सुरक्षा विभाग ने खोया के दो और घीं का एक सैंपल भरा
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त सचिन कुर्वे के निर्देश पर नैनीताल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान खोया और मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने विक्रेताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। तीन नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

गरमपानी, संवाददाता। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त सचिन कुर्वे और डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शनिवार को कैंचीधाम, खैरना और गरमपानी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान खोया और मिठाई की एक दर्जन से अधिक दुकानों का निरीक्षण किया गया। टीम ने खोया के दो और घीं का एक सैंपल जांच के लिए भरा। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने प्रतिष्ठान स्वामियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने, बिना बिल के खरीदारी न करने, स्टॉक रजिस्टर का पूरा विवरण रखने और एक्सपायरी खाद्य सामग्री का भंडारण या विक्रय न करने के निर्देश दिए।
साथ ही स्टोर की नियमित साफ-सफाई एवं दवाओं के छिड़काव के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अभियान के तहत संदेह के आधार पर तीन विक्रेताओं से जांच के लिए कुल तीन नमूने लिए गए। इन नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया कि आगामी त्योहारों होली और रमजान को देखते हुए विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है। किसी भी सूरत में मिलावटी खाद्य सामग्री का विक्रय नहीं होने दिया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आयुक्त के निर्देश पर जनपद में संयुक्त टीमों का गठन किया गया है, जो प्रतिदिन निरीक्षण और कार्रवाई कर रही हैं। अभियान की रिपोर्ट आयुक्त कार्यालय को नियमित रूप से प्रेषित की जा रही है। फोटो
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


