ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालनैनीताल में छाए कोहरे ने बढ़ाई ठंड

नैनीताल में छाए कोहरे ने बढ़ाई ठंड

नगर में बुधवार को दिनभर मौसम ने कई रंग बदले। सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे, दिन में हल्की धूप के दीदार भी हुए लेकिन शाम को पहाडिय़ों से हल्का कोहरा उठने...

नैनीताल में छाए कोहरे ने बढ़ाई ठंड
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालWed, 21 Oct 2020 06:42 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में बुधवार को दिनभर मौसम ने कई रंग बदले। सुबह से ही आसमान में बादल छाने लगे, दिन में हल्की धूप के दीदार भी हुए, लेकिन शाम को पहाड़ियों से हल्का कोहरा उठने लगा। इससे ठंड में इजाफा हो गया। रात में नगर में पाला भी गिरने लगा। इसकी वजह से बुधवार सुबह फिसलन महसूस की गई। बता दें नगर में मौसम का मिजाज बदलने से नगर में अभी तक सुबह और शाम को ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप बिष्ट ने बताया कि अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नैनीझील का जलस्तर 9 फीट 5 इंच पहुंच गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें