Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsFinancial Aid by Kainchi Dham Temple Trust for Underprivileged Students
कैंची धाम ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी

कैंची धाम ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दी

संक्षेप:

अच्छी खबर कैंची धाम ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दीकैंची धाम ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता दीकैंची धाम ट्रस्ट ने

Dec 05, 2025 07:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share Share
Follow Us on

भवाली, संवाददाता। कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने इस वर्ष भी क्षेत्र के निर्धन और मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की। ट्रस्ट की इस पहल से कई होनहार छात्रों को उच्च शिक्षा जारी रखने में सहयोग मिला। पिछले 25 वर्षों से ट्रस्ट शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देता आ रहा है। ट्रस्ट ने 53 प्राथमिक विद्यालयों और 20 जूनियर हाईस्कूलों में स्टेशनरी सामग्री बांटी। ट्रस्ट के प्रयासों से एक संस्कृत पाठशाला का पुनर्निर्माण भी कराया गया है। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और अभिभावकों ने इस सहयोग के लिए ट्रस्ट का आभार जताया। जीआईसी खुरपाताल को 1 लाख 93 हजार, जीजीआईसी नैनीताल को 1 लाख 93 हजार, जीबीपंत इंटर कॉलेज को 1 लाख 71 हजार 800, जीजीआईसी भवाली को 1 लाख 93 हजार, जीजीआईसी भीमताल को 1 लाख 99 हजार 200,जीजीआईसी तल्ला रामगढ़ को 1 लाख 92 हजार 400, गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल गाजर को 1 लाख 93 हजार, जीआईसी रतीघाट को 1 लाख 99 हजार 200, जीआईसी हाल्सो कोराड को 2 लाख 7 हजार, जीआईसी नौगांव अल्मोड़ा को 1 लाख 93 हजार, जीआईसी धनियाकोट को 1 लाख 89 हजार 800 तथा राजकीय इंटर कॉलेज बगड़ को 1 लाख 93 हजार 600 रूपये की सहायता दी गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ट्रस्ट का कहना है कि शिक्षा को मजबूत करना उसका प्रमुख उद्देश्य है और आगे भी यह सहयोग जारी रहेगा।