Nainital News: ‘मिसिंग राजधानी’ के जरिए राज्य आंदोलन का दर्द बताया

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

Nainital News: दो दिवसीय बाल नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को सीआरएसटी इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में नौटंकी विधा के नाटक ‘मिसिंग राजधानी’ की प्रस्तुति दी गई।

‘मिसिंग राजधानी’ के जरिए राज्य आंदोलन का दर्द बताया
‘मिसिंग राजधानी’ के जरिए राज्य आंदोलन का दर्द बताया

Nainital News: नैनीताल। दो दिवसीय बाल नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को सीआरएसटी इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में नौटंकी विधा के नाटक ‘मिसिंग राजधानी’ की प्रस्तुति दी गई। जिसमें रामनगर के बाल कलाकारों ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दर्द को बखूबी दर्शाया। बाल कलाकारों ने खटीमा गोलीकांड, मसूरी कांड, रामपुर तिराहा कांड आदि को भी प्रस्तुत किया। यह नाटक अलग राज्य की मांग के पीछे की कोशिश और शहीदों की शहादत पर भी केंद्रित रहा। मिसिंग राजधानी नाटक में मंच पर कृतिका राणा, ओजस्वी मेहरा, भूपेंद्र सिंह, सम्राट तिवारी, अमित तिवारी, अक्षिता रावत, आरुषि गोसाई, आयुषी जलाल, प्रियांशु रावत, सिद्धार्थ श्रेष्ठ, अंशिका नेगी, प्रतिभा रावत, पूजा मधवाल, कैसर राणा, श्वेता सिंह, आयुष गोसाई, लकी सिंह अधिकारी व सौम्या रावत ने अभिनय किया।

नाटक के लेखक एवं निर्देशक के रूप में संजय रिखाड़ी, सह निर्देशक के रूप में अमित तिवारी, संगीत सहायक सिद्धांत नेगी, संदीप सिंह सोढ़ी और ऋषभ का भी योगदान रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़नैनीतालNainital News: ‘मिसिंग राजधानी’ के जरिए राज्य आंदोलन का दर्द बताया