ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालपहाड़ी उत्पादों के जरिये आत्मनिर्भर बनने पर जोर

पहाड़ी उत्पादों के जरिये आत्मनिर्भर बनने पर जोर

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के सचिव नागेंद्र सिन्हा ने नैनीताल जिले के भ्रमण कार्यक्रम के तहत शनिवार को विकास भवन में गीतांजलि स्वयं सहायता...

पहाड़ी उत्पादों के जरिये आत्मनिर्भर बनने पर जोर
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालSat, 31 Oct 2020 07:21 PM
ऐप पर पढ़ें

भीमताल। हमारे संवाददाता

ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के सचिव नागेंद्र सिन्हा ने नैनीताल जिले के भ्रमण कार्यक्रम के तहत शनिवार को विकास भवन में गीतांजलि स्वयं सहायता समूह की ओर से संचालित की जा रही हिलांस कैंटीन का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने स्वयं सहायता समूह की सदस्यों की ओर से लगाए पहाड़ी उत्पादों जैसे हस्त निर्मित कास्त कला, दीपावली सीजन को तैयार की गई एलईडी झालर, हस्त निर्मित ऐपण, तेजपात और आंवला आचार, मुरब्बा आदि स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं से पहाड़ी उत्पादों के जरिये आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। उन्होंने सातताल और नल दमयंती ताल व भवाली शिप्रा नदी का भी अधिकारियों के साथ भ्रमण कर विकास कार्यों को भी देखा।

बता दें सचिव ग्राम विकास की योजनाओं जैसे मनरेगा, इंदिरा आवास और ग्रामीण आजीविका मिशन योजनाओं के तहत धरातल पर हो रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे हैं। यहां सीडीओ नरेंद्र सिंह भंडारी ,एडीएम सुरेंद्र सिंह जंगपांगी, डीडीओ रमा गोस्वामी, एपीडी संगीता आर्य , बीडीओ दिनेश सिंह ,रामनगर एनडी भट्ट, तहसीलदार भगवान सिंह चौहान , ब्लॉक मिशन प्रबंधक एनआरएलएम सुनीता सिंह, स्वयं सहायता समूह बोहरा गांव, सलरी व भूमियाधार समेत ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी आदि उपस्थित रहे। महिलाओं ने सचिव का कुमाउनी परिधान पहनकर और तिलक लगाकर स्वागत किया।

नौकुचियाताल झील किनारे मार्ग खोलने की मांग

भीमताल। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार सचिव नागेंद्र सिन्हा शनिवार की सायं नौकुचियाताल पहुंचे और उन्होंने वहां नौकायन का भी लुत्फ उठाया। इस दौरान नाव चालक संघ अध्यक्ष दुगर्गादत्त पलड़िया ने नौकुचियाताल झील किनारे के मार्ग को खोलने की मांग सचिव के समक्ष रखी। उन्होंने सचिव को बताया कि नौकुचियाताल सैलानियों के लिए मन पसंद जगह हैं। वर्ष 1983 में काम के बदले अनाज योजना के तहत झील के किनारे मार्ग बनाया गया था जो बंद पड़ा है। जिसके चलते सैलानी झील के चारों ओर घूम नहीं पाते हैं। उन्होंने भारत सरकार से इस समस्या का समाधान कराने की मांग की। यहां बीडीओ दिनेश दिगारी, ग्राम पंचायत अधिकारी आरपी टम्टा, केएस सामंत, नीरज जलाल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें