नशे में धुत पीआरडी जवान ने होमगार्ड से की मारपीट
नैनीताल में मल्लीताल मस्जिद तिराहा क्षेत्र में एक होमगार्ड से नशे में धुत पीआरडी जवान ने मारपीट की। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और पीआरडी जवान का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। कोतवाल ने पीआरडी जवान का चालान किया।

नैनीताल। मल्लीताल मस्जिद तिराहा क्षेत्र में शुक्रवार रात उस समय हंगामा हो गया, जब यातायात ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड से नशे में धुत पीआरडी जवान ने मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार, मल्लीताल कोतवाली से संबद्ध एक होमगार्ड मस्जिद तिराहा पर तैनात था। इस दौरान उसका पूर्व परिचित पीआरडी जवान वहां पहुंचा और नशे में होमगार्ड से मारपीट कर दी। कोतवाली पुलिस पीआरडी जवान को कोतवाली ले आई, जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि पीआरडी जवान आनंद सिंह बिष्ट का पुलिस एक्ट में चालान किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


