डॉ. एसएस सामंत को नासी सीनियर साइंटिस्ट फैलोशिप
उपलब्धि डॉ. एसएस सामंत को नासी सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप डॉ. एसएस सामंत को नासी सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिपडॉ. एसएस सामंत को नासी सीनियर साइंटिस्ट फेलोशिप

नैनीताल, संवाददाता। कुविवि के पूर्व छात्र महासंघ के अध्यक्ष और एचएफआरआई शिमला के पूर्व निदेशक डॉ. एसएस सामंत को राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत (नासी), प्रयागराज की प्रतिष्ठित सीनियर साइंटिस्ट फैलोशिप से सम्मानित किया गया है। डॉ. सामंत ने हाल ही में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया है। डॉ. सामंत विज्ञान के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के फैलो हैं। वे नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, रॉयल सोसाइटी ऑफ बायोलॉजी, लिनियन सोसाइटी और एथ्नोबोटनिस्ट सोसाइटी के फेलो रह चुके हैं। वे यूकॉस्ट में साइंटिस्ट एमेरिटस के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। हिमालयी क्षेत्र की जैव विविधता संरक्षण, प्रबंधन, पारिस्थितिकी, इकोसिस्टम सर्विसेज और औषधीय पौधों के क्षेत्र में उनका विशेष शोध योगदान रहा है।
उनके नाम 13 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार दर्ज हैं। उनके निर्देशन में 38 विद्यार्थियों ने पीएचडी तथा 14 ने डीफिल और एमएससी प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। डॉ. सामंत ने 40 शोध परियोजनाएं पूरी की हैं और उनके 392 शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हो चुके हैं। शैक्षणिक आदान-प्रदान के तहत वे ब्रिटेन, चीन, नेपाल और स्विट्जरलैंड की अकादमिक यात्राएं भी कर चुके हैं। उनकी उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने बधाई दी है।


