आम आदमी पार्टी के डॉ. भुवन ने किया नामांकन
गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी डॉ. भुवन आर्या ने अपना नामांकन कराया। उन्होंने कहा कि दोनों राष्ट्रीय पार्टियों में दल बदल के कारण इस...
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालThu, 27 Jan 2022 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें
नैनीताल। गुरुवार को आप के प्रत्याशी डॉ. भुवन आर्या ने अपना नामांकन कराया। उन्होंने कहा कि दोनों राष्ट्रीय पार्टियों में दल बदल के कारण इस बार आप के पक्ष में बेहतर माहौल है। दिल्ली की तर्ज पर यहां शिक्षा उन्नयन के प्रयास किए जाएंगे। आप के केंद्रीय वायदे की तर्ज पर प्रदेश में भी 18 वर्ष ऊपर की महिला एक हजार रुपये प्रतिमाह व 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। नगर अध्यक्ष शाकिर अली, प्रदीप दुम्का, देवेंद्र लाल, महेश, विद्या देवी, शनि, नईम अहमद, प्रमोद सहदेव, मो.शान कुल दस लोगों ने प्रस्तावक के रूप में उनका नामांकन करवाया।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।