राज्य स्तरीय कौशलम प्रदर्शनी के लिए तीन स्कूलों का चयन

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share

भीमताल में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में कौशल प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। राइंका चौरलेख ने पहला, राइंका ताड़ीखेत ने दूसरा और राइंका हल्सों कोरड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ये विद्यालय अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रदर्शनी में 34 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया और अनेक उत्पादों का प्रदर्शन किया गया।

राज्य स्तरीय कौशलम प्रदर्शनी के लिए तीन स्कूलों का चयन

भीमताल, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल में शुक्रवार को जिला स्तरीय कौशलम प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें राइंका चौरलेख ने पहला, राइंका ताड़ीखेत ने दूसरा और राइंका हल्सों कोरड़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ये तीनों विद्यालय अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।शुभारंभ प्राचार्य सुरेश चंद्र आर्य किया। विद्यार्थियों की ओर से तैयार स्टार्टअप आइडिया और स्थानीय संसाधनों पर आधारित उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने रहे। प्रदर्शनी में जिले के विकासखंडों से चयनित 34 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। विद्यालयों की ओर से लगाए गए स्टालों में ऐपण आर्ट, हिमालयी औषधियों से बने साबुन, शैंपू, रूम फ्रेशनर, गो उत्पादों से बनी पूजन धूप, चित्रकला, आकर्षक कालीन, थालपोश, तोरण, जूट के गुलदस्ते, मोमबत्तियां, चाय पत्ती, धूपबत्ती, रिंगाल से बनी टोकरी और सूप, मडुवा बिस्किट, जैविक अचार, पहाड़ी पीसी नून, चना बर्फी और कोकून सजावटी सामग्री सहित कई उत्पाद प्रदर्शित किए गए।

जीजीआईसी वनभूलपुरा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र आर्य ने बताया पहले तीन स्थान प्राप्त विद्यालय अब राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में नैनीताल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2025-26 के उद्यमशील शिक्षक पुरस्कार से दीपा रैकवाल, दुर्गा प्रसाद, रेखा गढ़िया, धीरेंद्र जोशी, नीरज जोशी, ज्योति द्विवेदी, चंदन राम आर्य और दीप्ति बोरा को सम्मानित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।