ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालजिला प्रशासन ने किया चायना पीक का मुआयना

जिला प्रशासन ने किया चायना पीक का मुआयना

जिला प्रशासन की टीम ने भू-स्खलन की जद में आई नैनीताल की सबसे बड़ी चोटी चायना पीक का मुआयना किया। एसडीएम विनोद कुमार के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने क्षेत्र में लगातार हो रहे भू-कटाव का जायजा...

जिला प्रशासन ने किया चायना पीक का मुआयना
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालMon, 06 Apr 2020 04:41 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला प्रशासन की टीम ने भू-स्खलन की जद में आई नैनीताल की सबसे बड़ी चोटी चायना पीक का मुआयना किया। एसडीएम विनोद कुमार के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने क्षेत्र में लगातार हो रहे भू-कटाव का जायजा लिया। बता दें कि रविवार को पहाड़ी अचानक दरकने से मलबा गिरने लगा। जिससे यहां रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को इस बात की सूचना दी। इससे पूर्व भी जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में यहां भू-कटाव होने से हड़कंप मच गया था। जिसके बाद लगातार क्षेत्रवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। पहाड़ी के ठीक नीचे सैनिक स्कूल तथा क्षेत्रवासियों के घर हैं। हालांकि फिलहाल खतरा टल गया है। लेकिन क्षेत्रवासियों की मानें तो बरसात के दौरान यहां खतरा बन सकता है। उन्होंने प्रशासन से भू-स्खलन पर नियंत्रण के साथ ही सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें