ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालदोषापानी-चौखुटा डिग्री कालेज में आशा बिष्ट अध्यक्ष

दोषापानी-चौखुटा डिग्री कालेज में आशा बिष्ट अध्यक्ष

दोषापानी-चौखुटा डिग्री कालेज में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो गया। निर्दलीय आशा बिष्ट छात्रसंघ अध्यक्ष निर्वाचित हुई। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी एबीवीपी की नेहा आर्या को 13 मतों से पराजित किया।...

दोषापानी-चौखुटा डिग्री कालेज में आशा बिष्ट अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालSun, 09 Sep 2018 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

दोषापानी-चौखुटा डिग्री कालेज में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो गया। निर्दलीय आशा बिष्ट छात्रसंघ अध्यक्ष निर्वाचित हुई। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी एबीवीपी की नेहा आर्या को 13 मतों से पराजित किया। उन्हें 58 मत तथा नेहा आर्या को 45 मत मिले। छात्रा उपाध्यक्ष कल्पना लोधियाल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गई थी। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर माया बिष्ट विजयी रही। उन्होंने चम्पा आर्या को 53 मतों से पराजित किया। माया को 73 और चम्पा आर्या को 20 मत मिले। चुनाव के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें