ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालकचलाकोट-पड़ायल मार्ग शुरू करने को महिलाओं का प्रदर्शन

कचलाकोट-पड़ायल मार्ग शुरू करने को महिलाओं का प्रदर्शन

कचलाकोट-पड़ायल मार्ग को जल्द चालू कर उसे ढोलीगांव-धैना मार्ग में मिलाने की मांग को लेकर ओखलकांडा क्षेत्र की महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। क्षेत्र की महिलाओं ने गुरुवार...

कचलाकोट-पड़ायल मार्ग शुरू करने को महिलाओं का प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालThu, 30 Jul 2020 07:42 PM
ऐप पर पढ़ें

कचलाकोट-पड़ायल मार्ग को जल्द चालू कर उसे ढोलीगांव-धैना मार्ग में मिलाने की मांग को लेकर ओखलकांडा क्षेत्र की महिलाओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। क्षेत्र की महिलाओं ने गुरुवार पड़ायल में जोरदार प्रदर्शन कर सरकार से ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने की मांग की। उन्होंने ने चेताया कि यदि जल्द उनकी मांग पर पहल नहीं की गयी तो आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार होगा।

साथ ही वह क्षेत्र में किसी भी मंत्री व विधायकों को घूसने नहीं देंगी। महिलाओं का कहना है कि अब काफी सह लिया है। ग्रामीणों ने कहा कि कचलाकोट-पड़ायल मार्ग सुचारू रुप से चालू नहीं हो पाया है। इस मार्ग का मिलान ढोलीगांव-धैना मार्ग से किया जाय। बार बार जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बाद भी कोई हल नहीं निकल पाया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। चेताया मांग पर पहल नहीं हुई तो चुनाव का बहिष्कार के साथ ही क्षेत्र में पहुंचने वाले जनप्रतिनिधियों का भी विरोध किया जायेगा। यहां पड़ायल के ग्राम प्रधान नारायण राम, सामाजिक कार्यकर्ता गणेश धौनी, कलावती देवी, देवकी देवी, दुर्गा देवी, गोमती देवी, गीता देवी, पूजा देवी, दीपा देवी, भवानी देवी, कमला देवी, हेमा देवी, तुलसी देवी, देव सिंह, युवराज सिंह,अमर सिंह, भवान सिंह, देवी दत्त, पंकज सिंह, राम सिंह, रमेश सिंह, बद्री सिंह, गोपाल सिंह, भीम सिंह, भवान सिंह व शेर सिंह समेत ग्रामीण महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें