Nainital News: आंतरिक परीक्षा में बैक वाले छात्रों को ड्रॉप सुविधा देने की मांग
Nainital News: प्रदर्शन - एबीवीपी ने उप परीक्षा नियंत्रक को सौंपा ज्ञापन, छात्रहित में सुविधा बहाल करने की मांग नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी पर

Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में आंतरिक परीक्षा में बैक वाले छात्र-छात्राओं के लिए पूर्व में उपलब्ध कराई जाने वाली ड्रॉप सुविधा दोबारा शुरू करने की मांग उठी है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपकर छात्रहित में जल्द निर्णय लेने की मांग की। इस दौरान छात्रों ने मुख्यालय में धरना प्रदर्शन भी किया। छात्रों के अनुसार आंतरिक परीक्षा में बैक आने पर विद्यार्थियों को ड्रॉप सुविधा के माध्यम से कमी दूर करने का अवसर दिया जाता था। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम और आगामी शैक्षणिक सत्र प्रभावित होने से बचाने में मदद मिलती थी, लेकिन अब यह सुविधा उपलब्ध नहीं होने से संबंधित विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन देने वालों में आदित्य बिष्ट, शिवांश, जयवर्धन, हर्षांश रावत, दिवाकर, रोहित खेतवाल, सौरभ उप्रेती, पंकज, अनुराग बिष्ट, विपिन कुमार आदि रहे।फोटो -


