ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालक्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय बनाने की मांग

क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय बनाने की मांग

बेतालघाट ब्लॉक के प्रधान संगठन जन समस्याओं को लेकर शुक्रवार को विधायक संजीव आर्य को ज्ञापन दिया। प्रधान संगठन ने क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क की समस्याओं से अवगत कराया। वही मनरेगा सम्बंधित कार्यो...

क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय बनाने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालFri, 16 Oct 2020 06:12 PM
ऐप पर पढ़ें

ग बेतालघाट ब्लॉक के प्रधान संगठन जन समस्याओं को लेकर शुक्रवार को विधायक संजीव आर्य को ज्ञापन दिया। प्रधान संगठन ने क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क की समस्याओं से अवगत कराया। वहीं मनरेगा से संबंधित कार्यों के लिए भी विधायक को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने विधायक संजीव आर्य से क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय बनाने की मांग प्रमुखता से रखा। जिससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके। इस दौरान कन्नू गोस्वामी त्रिभुवन सिंह, त्रिभुवन पाठक ,हेमा देवी, गीता देवी, कुंदन भंडारी, दीपक पडियार, पुष्कर व हरीश सिंह आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें