दर्जाधारी पनेरू ने की मौत की जांच की मांग
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नैनीतालभीमताल में तेज सिंह बोरा की एक संस्थान के भवन की छत पर करंट लगने से मौत हो गई। पूर्व दर्जाधारी हरीश पनेरु ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हाई टेंशन लाइनें आबादी के करीब हैं, जिससे खतरा बढ़ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता है।

भीमताल l तेज सिंह बोरा की भीमताल में एक संस्थान के भवन की छत पर कार्य करते समय करंट लगने से हुई मौत के मामले की पूर्व दर्जाधारी हरीश पनेरु ने जांच की मांग की है। पनेरू ने रविवार को मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। कहा कि क्षेत्र में कई स्थानों पर हाई टेंशन लाइनें आबादी और भवनों के बेहद करीब से गुजर रही हैं, जिससे लोगों की जान को लगातार खतरा बना हुआ है। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
ये भी पढ़ें:दर्जाधारी पनेरू ने की मौत की जांच की मांग
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


