
भवाली में होटलकर्मी की मौत की निष्पक्ष जांच हो
भवाली में 18 वर्षीय हिमांशु नयाल की होटल में संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। हिमांशु दो दिन पहले लापता हुआ था और उसका शव होटल के कमरे में पंखे से लटका...
भवाली। भवाली में एक होटल में कार्यरत 18 वर्षीय हिमांशु नयाल की मौत मामले में परिजनों व ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग लेकर कोतवाली पुलिस को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा है कि हिमांशु रामगढ़ ब्लॉक के गाज मौना गांव का निवासी था और दो दिन पहले लापता हो गया था। उसका शव होटल के एक कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजनों का आरोप है कि होटल प्रबंधन ने हत्या कर शव लटकाया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
तहरीर देने वालो में सरपंच राकेश सिंह राणा, पंचायत सदस्य राजेंद्र बिष्ट, दीवान सिंह नयाल, खीम सिंह नयाल, शेर सिंह नयाल, मनोज बिष्ट, नीरज मेहरा, सुन्दर सिंह, हरेंद्र सिंह, संतोष नयाल, सुनील शर्मा, मदन सिंह नयाल,महेंद्र नयाल आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




