केएमवीएन में बोनस की मांग
कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने दीवाली से पहले बोनस की मांग की...
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालThu, 17 Oct 2019 09:11 PM
ऐप पर पढ़ें
कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने दीवाली से पहले बोनस की मांग की है। उन्होंने निगम प्रशासन से नियमित व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को न्यूनतम 5 हजार रुपये बोनस देने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि निगम प्रशासन लंबित मांगों के प्रति उदासीन बना है। शीघ्र सुनवाई नहीं होने पर संगठन मांगों को लेकर 4 नवंबर से निगम मुख्यालय में धरना प्रदर्शन को मजबूर होगा।