जर्जर सड़क को जल्द ठीक न किया तो आंदोलन करेंगे

Apr 07, 2026 06:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share

बेतालघाट ब्लॉक के गांवों को जोड़ने वाला रामनगर, कांडा-डुमास, फफड़िया मार्ग जर्जर स्थिति में है। मलबा और टूटे कलमठों के कारण सड़क पर खतरा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मरम्मत की मांग की है, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।

जर्जर सड़क को जल्द ठीक न किया तो आंदोलन करेंगे

गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के दूरस्थ गांवों को जोड़ने वाला रामनगर, कांडा-डुमास, फफड़िया मार्ग पर जगह-जगह मलबा जमा होने और कई स्थानों पर कलमठ टूटने से खतरा पैदा हो गया है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है, जब पहाड़ी से मलबा और पानी सड़क पर बहकर आ जाता है, जिससे वाहन चलाना जोखिम भरा हो जाता है। ग्राम प्रधान भुवन चंद्र, सरपंच राम सिंह, बालम सिंह, बिरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह और दान सिंह ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग रामनगर को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने और टूटे कलमठों के पुनर्निर्माण की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।