नैनीताल में फागोत्सव पर राधा-कृष्ण ने खेली फूलों की होली
नैनीताल में श्री रामसेवक सभा द्वारा आयोजित फागोत्सव में राधा-कृष्ण की फूलों की होली और बाल कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां हुईं। मुख्य अतिथि विनीत तोमर ने स्मृति चिह्न प्राप्त किया। युगमंच द्वारा महिलाओं की बैठकी होली का आयोजन किया गया, जिसमें रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं और वरिष्ठ महिला होलियार को सम्मानित किया गया।

नैनीताल, संवाददाता। श्री रामसेवक सभा की ओर से आयोजित फागोत्सव में शनिवार को सभा प्रांगण में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस दौरान राधा-कृष्ण की फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रही। बाल कलाकारों ने भी कई मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि केएमवीएन के एमडी आईएएस विनीत तोमर रहे। जिन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया गया। अनुष्का कोहली के निर्देशन में बाल कलाकारों ने राधा-कृष्ण की होली समेत कई प्रस्तुतियां दीं। सभा के कलाकारों ने होली गायन की प्रस्तुतियां दी और बाल कलाकारों ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। अंत में फूलों की होली खेली गई। जिसे लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया।
शाम को पुरुषों को बैठकी की होली हुई। आयोजकों ने बताया कि आज रविवार को होली एकल गायन का आयोजन किया जाएगा। यहां सभा के अध्यक्ष मनोज लाल साह, महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक शाह, राजेंद्र लाल साह, मुकेश जोशी मंटू, मुकेश जोशी, प्रो. ललित तिवारी आदि रहे। -------------------------- बरसे रंग गुलाल, श्याम तेरी गलियों में..... नैनीताल, संवाददाता। युगमंच की ओर से आयोजित होली महोत्सव में शनिवार को महिलाओं की बैठकी होली हुई। जिसमें होल्यारों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। वरिष्ठ महिला होलियार गीता नैनवाल को सम्मानित किया गया। बीएम साह ओपन एयर थियेटर में महिला बैठक होली समारोह में 10 महिला होल्यारों के समूहों ने प्रस्तुति दी। जिसमें ‘रिमझिम बरसे फुहार, कन्हैया होली खेले’, ‘बरसे रंग गुलाल, श्याम तेरी गलियों में’, ‘झूले, अबीर-गुलाल नार, आई आई होली रे’ आदि होली गाई। साथ ही स्वांग भी प्रस्तुत किए। युगमंच के अध्यक्ष जहूर आलम ने बताया कि होली में प्रतिभाग करने वाली सभी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। यहां भास्कर बिष्ट, नवीन बेगाना, कनिका रावत, अदिति खुराना, मनोज कुमार, डीके शर्मा आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


