ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालकांग्रेसियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पर प्रदर्शन किया

कांग्रेसियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पर प्रदर्शन किया

कांग्रेसियों ने सोमवार को तल्लीताल डांठ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन किया। राज्य सरकार द्वारा जनता पर आर्थिक बोझ...

कांग्रेसियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पर प्रदर्शन किया
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालMon, 06 Jul 2020 04:56 PM
ऐप पर पढ़ें

नैनीताल। कांग्रेसियों ने सोमवार को तल्लीताल डांठ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन किया। राज्य सरकार द्वारा जनता पर आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया।

सरिता आर्य ने कहा मोदी सरकार जनता को आर्थिक बोझ तले दबा रही हैं। लोग बेरोजगार हो रहे है। हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार जनता को आर्थिक बोझ से दबा रही हैं। साथ ही कांग्रेस पर झूठे मुकदमे लगाएं जा रहे हैं। जो सरकार की कार्यप्रणाली को दर्शा रहा हैं। पूर्व सांसद महेंद्र पाल, पूर्व दर्जा मंत्री रमेश पांडे, महेंद्र पाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम आर्य, जेके शर्मा आदि रहे। इधर, भवाली चौराहे में भी कांग्रेसियों ने पेट्रोल -डीजल के बढ़ते दामों पर विरोध जताया। यहां कांग्रेस सचिव खष्टी बिष्ट, शांति तिवारी, दयाल आर्य, पुष्पेश पांडे, पंकज बिष्ट, किशन अधिकारी, इदरीश खान आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें