Nainital News: कांग्रेस ने हाईकोर्ट शिफ्टिंग के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

Nainital News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित किए जाने के खिलाफ डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने हाईकोर्ट को नैनीताल में बनाए रखने की मांग की, यह कहते हुए कि स्थानांतरण से स्थानीय अधिवक्ताओं और व्यापारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कार्यकर्ताओं का मानना है कि इससे पहाड़ी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर कम होंगे।

Nainital News: कांग्रेस ने हाईकोर्ट शिफ्टिंग के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन

Nainital News: भवाली, संवाददाता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान हाईकोर्ट को नैनीताल में ही यथावत रखने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि हाईकोर्ट न्यायिक और ऐतिहासिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके स्थानांतरण से स्थानीय अधिवक्ताओं, व्यापारियों और छोटे कारोबारियों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। साथ ही पहाड़ से महत्वपूर्ण संस्थानों के मैदान की ओर स्थानांतरण से पर्वतीय क्षेत्रों में रोजगार के अवसर कम होने और पलायन बढ़ने की आशंका जताई गई। ज्ञापन में कहा गया कि न्यायालय से जुड़े अधिवक्ताओं, वादकारियों और कर्मचारियों की आवाजाही से होटल, रेस्टोरेंट, परिवहन और अन्य स्थानीय व्यवसायों को रोजगार मिलता है।

उन्होंने हाईकोर्ट को नैनीताल में ही बनाए रखने और पहाड़ से संस्थानों के स्थानांतरण की नीति पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान ‌ वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सामाजिक कार्यकर्ता खष्टी बिष्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष भुवन अधिकारी,‌ एडवोकेट भगवत प्रसाद, शान्ति तिवारी, कंचन सुयाल, सुजान रजवार आदि रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़नैनीतालNainital News: कांग्रेस ने हाईकोर्ट शिफ्टिंग के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन