Congress Wins Block Chief Position in Ramgarh Mukteshwar रामगढ़ में ब्लाक प्रमुख बने कांग्रेस के दीपक, Nainital Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsCongress Wins Block Chief Position in Ramgarh Mukteshwar

रामगढ़ में ब्लाक प्रमुख बने कांग्रेस के दीपक

मुक्तेश्वर में कांग्रेस ने रामगढ़ ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर जीत हासिल की है। दीपक कुमार को 20 वोट मिले, जबकि भाजपा की तुलसी देवी को 11 वोट मिले। उप प्रमुख पद पर रणजीत सिंह ने 19 वोट के साथ...

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालThu, 14 Aug 2025 07:55 PM
share Share
Follow Us on
रामगढ़ में ब्लाक प्रमुख बने कांग्रेस के दीपक

मुक्तेश्वर। रामगढ़ ब्लॉक में एक बार फिर कांग्रेस ने ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाया है। दीपक कुमार को 20 तो उनकी प्रतिद्वंद्वी भाजपा की तुलसी देवी को 11 वोट मिले। रामगढ़ ब्लॉक के कुल 31 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में 16 महिलाएं और 15 पुरुष शामिल रहे। उप प्रमुख पद के लिए कांग्रेस समर्थित रणजीत सिंह ने जीत दर्ज की। उन्हें 19 मत मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी राजेंद्र बिष्ट को 12 वोट पड़े। कनिष्ठ प्रमुख पद के लिए कांग्रेस की पूनम मेहता को 20 और निर्दलीय स्वाति आर्य को 11 वोट मिले। पुनम मेहता कनिष्ठ प्रमुख बने।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।