ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सचिन के लिए वोट मांगे

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सचिन के लिए वोट मांगे

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शनिवार को पार्टी प्रत्याशी सचिन नेगी के लिए वोट...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सचिन के लिए वोट मांगे
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालSun, 11 Nov 2018 01:20 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शनिवार को पार्टी प्रत्याशी सचिन नेगी के लिए वोट मांगे। यहां राम सेवक सभा प्रांगण में हुई सभा में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने वर्ष 2014 के लोक सभा चुनाव व 2017 के विस चुनाव में जनता को छला। इस बार निकाय चुनाव में भी वह जनता को छल रही है। दो बार छली जाने वाली जनता भाजपा के उनके द्वार पहुंचने पर जनता उससे पिछला हिसाब जरूर मांगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव से पूर्व भाजपा ने देश की जनता से कहा था कि अच्छे दिन आएंगे। लेकिन आज वो कहते हैं कि अच्छे दिन आएंगे लेकिन हम तारीख नहीं बताएंगे। भाजपा ने काला धन विदेश से वापस आने तथा प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये आने का वायदा किया था। लेकिन शायद ही किसी के खाते में यह रकम आई होगी। पेट्रोल, डीजल व गैस के दाम आए दिन बढ़ रहे हैं। सस्ते गल्ले की दुकानों से राशन गायब है। कहा कि डबल इंजन की सरकार का इंजन अभी तक स्टार्ट नहीं हुआ है। उन्होंने जाति, धर्म के इतर कांग्रेस का हाथ मजबूत करने का आह्वान किया।राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि निकाय चुनाव में वोट देने से पहले देश की जनता लोस व विस चुनाव के पुराने वायदे, विकास तथा बीते निकाय चुनाव में राजनीति दल के व्यक्ति के प्रतिनिधि न बनने से हुए नुकसान आदि का आत्मावलोकन अवश्य करें। इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेश आर्य, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या, जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, डा.महेंद्र सिंह पाल, डा.रमेश पांडे, जेके शर्मा, डा.हरीश बिष्ट ने संबोधित किया। इस मौके पर किशन साह कौनी, मुन्नी तिवारी, जीत सिंह, पुष्कर मेहरा, हेम आर्या, गोपाल बिष्ट, राजेंद्र व्यास, भुवन बिष्ट, गिरीश पपनै, डा.भूपाल भाकुनी, वरूण भाकुनी आदि मौजूद रहे। इस दौरान तल्ल्ीताल व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष भय्यू सती ने कांग्रेस ज्वाइन की। संचालन सैयद नदीम मून ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें