ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालकांग्रेस अनुसूचित जाति कार्यकर्ताओं ने दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी

कांग्रेस अनुसूचित जाति कार्यकर्ताओं ने दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी

कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक में कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश

कांग्रेस अनुसूचित जाति कार्यकर्ताओं ने दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालSun, 07 Oct 2018 08:46 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक में प्रदेश नेतृत्व द्वारा ब्लाक और नगर पदाधिकारियों के चयन में अनुसूचित जाति के कार्यकर्ताओं की उपेक्षा पर आक्रोश जताया गया। कार्यकर्ताओं ने शीघ्र ब्लाक और नगर कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शिल्पकार की अध्यक्षता में रविवार को भीमताल में धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लाक के अनुसूचित जाति के लोगों की बैठक हुई। जिसमें वक्ताओं ने पार्टी नेतृत्व पर धारी, रामगढ़ और भीमताल विकास खंडों के ब्लाक और नगर कार्यकारिणी के चयन में अनुसूचित जाति के लोगों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि पार्टी के खिलाफ चुनाव में निर्दलीय प्रतिभाग करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अनुसूचित जाति के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया गया है। इससे प्रकोष्ठ से जुड़े लोगों का मनोबल गिरा है। सभी ने पार्टी के ब्लाक व नगर पदाधिकारियों के चयन का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। जिलाध्यक्ष प्रकाशचंद्र ने बताया कि 18 अक्टूबर को एससी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होनी है। इससे पूर्व ब्लाक, नगर, विधानसभा व बूथ कमेटियों का गठन करने पर जोर दिया। इस मौके पर अनुसूचित जाति महिला जिलाध्यक्ष आशा आर्या, जिला संयोजक मनोज आर्या, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्कर नयाल, खीमा आर्या, जीवंती आर्या, वीआर आर्या, नवीन चंद्र, शीला कनौजिया, गणेश आर्या, रघु आर्या, मुकेश आर्या, पृथ्वी पाल, मदन लाल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें