जुमलेबाजी छोड़कर भीमताल का चहुंमुखी विकास किया जाएगा : लाखन नेगी
रामगढ़ के नथुवाखान में कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई, जिसमें पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी का स्वागत किया गया। नेगी ने कहा कि कांग्रेस भीमताल में जीत हासिल करेगी और विकास को गति देगी। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह केवल तोड़ने और डराने की राजनीति कर रही है।

मुक्तेश्वर, संवाददाता। रामगढ़ क्षेत्र के नथुवाखान में मंगलवार को कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान बीते दिनों कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी का स्वागत किया गया।नेगी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कहा कि कांग्रेस भीमताल विधानसभा में जीत हासिल करेगी। रुके विकास को गति दी जाएगी। हर मोर्चे पर पार्टी मजबूती के साथ जन-जन तक पहुंचेगी। आम जनता की आवाज उठाई जाएगी। नेगी ने कहा कि जुमलेबाजी छोड़कर भीमताल के सभी गांवों का चहुंमुखी विकास किया जाएगा। चारों ब्लॉकों में कई समस्याएं हैं। जिनमें खराब और क्षतिग्रस्त सड़कें, ग्रामीण इलाकों में पेयजल की समस्या, स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों की कमी शामिल है।
पर्यटन केंद्र होने के बावजूद सरकार ठोस नीति नहीं बना पा रही है। आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ तोड़ने, डराने और धमकाने की राजनीति कर रही है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ दीपक कुमार, कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश आर्या, प्रेम प्रकाश पथिक, पंकज नेगी, दीप तिवारी, राकेश चंद्र आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


