ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालभवाली में कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष इंद्रपाल का किया जोरदार स्वागत

भवाली में कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष इंद्रपाल का किया जोरदार स्वागत

भवाली। रविवार को पर्यटक आवास ग्रह में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरेन्द्र आर्य की अगवाई में कांग्रेसजनों ने एस...

भवाली में कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष इंद्रपाल का किया जोरदार स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालSun, 19 Sep 2021 06:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भवाली। पर्यटक आवास गृह में रविवार को महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरेन्द्र आर्य की अगवाई में कांग्रेसियों ने एससी विभाग जिलाध्यक्ष इंद्रपाल आर्य का स्वागत किया। पहली बार नगर आगमन पर पहुंचे जिलाध्यक्ष आर्य ने कहा आगामी विस चुनाव को देखते हुए उनका नैनीताल विधानसभा भ्रमण कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने कहा उनका पूरा जीवन कांग्रेस के लिए समर्पित है, संगठन के प्रति ईमानदारी और लगन के साथ काम करेंगे। कार्यक्रम में पीसीसी सचिव खष्टी बिष्ट, भवाली कांग्रेस नगर अध्यक्ष हितेश साह, हरेंद्र आर्य, दिनेश आर्य, कांग्रेस महिला प्रदेश सचिव धनी दुम्का, प्रदीप, जगदीश, हेमराज, हिमांशु, बाबर खान, मनीष, चेतन, गौरव, एकलव्य, राजेन्द्र, नितिन मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें