कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र ने महरागांव में घर-घर लोगों से मांगे वोट
कांग्रेस नगर पंचायत प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह चनौतिया ने शनिवार को महरागांव वार्ड-9 में जनसंपर्क कर लोगों से वोट मांगे। उन्होंने लोगों से नगर की बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए उन्हें वोट देने की...
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालSat, 27 Oct 2018 08:39 PM
ऐप पर पढ़ें
कांग्रेस प्रत्याशी देवेन्द्र ने महरागांव में घर-घर लोगों से मांगे वोट भीमताल। कांग्रेस नगर पंचायत प्रण्याशी देवेन्द्र सिंह चनौतिया ने शनिवार को महरागांव वार्ड-9 में जनसंपर्क कर लोगों से वोट मांगे। उन्होंने लोगों से नगर की बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए उन्हें वोट देने की अपील की। उन्होंने लोगों से भीमताल में शौचालय निर्माण, पार्किंग, खेल मैदान, विकास भवन स्थित पार्किंग की दशा सुधारने, पुस्तकालय खोलने तथा बंदरों से ग्रामीणों को निजात दिलाने का वादा किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, नीरज कुमार, प्रमोद कुमार, प्रकाश हर्बोला, रीना आर्या, हेमा परगाई समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।