
जिले में 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक मनेगा स्वच्छता का उत्सव
नैनीताल में स्वच्छता ही सेवा-2025 कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित होगा। इसमें सभी नगर क्षेत्रों में स्वच्छता लक्ष्य इकाइयां बनाई जाएंगी। विशेष सफाई, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और सामुदायिक...
नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। स्वच्छता ही सेवा-2025 : स्वच्छ भारत मिशन के तहत 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक जनसहभागिता से स्वच्छता का उत्सव मनाया जाएगा। सीडीओ अनामिका ने बताया कि इस अवधि में जिले के सभी नगर क्षेत्रों में न्यूनतम 5 स्वच्छता लक्ष्य इकाइयां और प्रत्येक विकासखंड में कम से कम 3 इकाइयां चयनित की जाएंगी। सार्वजनिक एवं अधिक भीड़-भाड़ वाले स्थलों की विशेष सफाई, स्वच्छ हरित उत्सव एवं शून्य अपशिष्ट आयोजन, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, अपशिष्ट से कला, स्वच्छ सुजल गांव, स्वच्छ स्ट्रीट फूड आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। 25 सितंबर को एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान के तहत जिले के सभी नागरिकों से एक घंटे की स्वच्छता सेवा में सहभागिता का आह्वान किया जाएगा।

16 सितंबर को बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन कर आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। बेतालघाट में राइंका जीतुवापीपल, भीमताल में राइंका अमिया, धारी में ग्राम पंचायत मज्यूली, हल्द्वानी में राइंका लामाचौड़, कोटाबाग में राउमावि चांदपुर, ओखलकांडा में तहसील परिसर, ग्राम पंचायत खनस्यू, रामगढ़ में राइंका नथुवाखान और रामनगर में राप्रावि व ग्राम पंचायत हिम्मतपुर डोटियाल में शिविर लगाया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


