ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालबच्चों को 1098 नंबर की जानकारी दी

बच्चों को 1098 नंबर की जानकारी दी

विमर्श संस्था के स्वयं सेवकों ने जीआईसी मुक्तेश्वर में चाइल्ड लाइन नंबर 1098 की जानकारी...

बच्चों को 1098 नंबर की जानकारी दी
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालSat, 22 Sep 2018 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

विमर्श संस्था के स्वयंसेवकों ने जीआईसी मुक्तेश्वर में चाइल्ड लाइन नंबर 1098 की जानकारी दी। शनिवार को हुए कार्यक्रम में बच्चों को एनीमेशन फिल्म दिखाई गई। इसमें बच्चों के शारीरिक प्रताड़ना, चाइल्ड्स एक्ट व कानूनों के बारे में बताया गया। गुमशुदा, शोषित बच्चे तथा घर से भागे व बिछडे़ बच्चों को लेकर संस्था के स्तर से किए जाने वाली पहल की भी इस बीच जानकारी दी गई। संस्था इस बीच क्षेत्र के अन्य विधायलयों में भी जागरूकता अभियान चला रही है। और बच्चों को 1098 नंबर डायल करने की जानकारी भी दी जा रही है। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र आर्या, वीके शुक्ल, गोविन्द बिष्ट, मोहनी बिष्ट, भावना कुंवर, सुभाष जोशी सहित सहित 150 बच्चे मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें