Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsChief Justice G Narender to Retire from Nainital High Court on January 9 Farewell Ceremony Planned
मुख्य न्यायाधीश को सेवानिवृत्ति पर फुल कोर्ट फेयरवेल रेफरेंस देने की तैयारी पूरी

मुख्य न्यायाधीश को सेवानिवृत्ति पर फुल कोर्ट फेयरवेल रेफरेंस देने की तैयारी पूरी

संक्षेप:

नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंदर नौ जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी न्यायाधीश, बार काउंसिल और वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम दोपहर 3.30 बजे होगा और सुरक्षा व्यवस्था की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Jan 07, 2026 07:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नैनीताल
share Share
Follow Us on

नैनीताल, संवाददाता। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी नरेंदर नौ जनवरी को अपने पद से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नोटिस में बताया गया है, कि मुख्य न्यायाधीश को सम्मानजनक विदाई देने के लिए नौ जनवरी को दोपहर 3.30 बजे मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट कक्ष में 'फुल कोर्ट फेयरवेल रेफरेंस' का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीश, बार काउंसिल व बार एसोसियशन के पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल होंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हाईकोर्ट प्रशासन ने इस विदाई समारोह की सूचना एडवोकेट जनरल, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सभी जिला न्यायाधीशों और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को भेज दी है। नोटिस में सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, मुख्य न्यायाधीश सेवानिवृत्ति से पूर्व आज गुरुवार को दोपहर 1.15 बजे हाईकोर्ट बार एसोसिएशन सभागार पहुंचेंगे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत और महासचिव सौरभ अधिकारी ने समस्त अधिवक्ताओं से मुख्य न्यायाधीश के सम्मान में मौजूद रहने की अपील की है ।