सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने व बिना मास्क घूमने और यातायात नियमों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर 62 लोगों का चालान काटा।
एसओ कैलाश जोशी ने बताया रविवार को चले अभियान में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 35 लोगों का चालान काटा। जबकि सार्वजनिक स्थलों में शराब पीने व बिना मास्क के बाजारों में घूमने पर 27 लोगों का पुलिस एक्ट में चालान किया। पुलिस की इस कार्रवाई से दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप रहा। उन्होंने बताया अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से कोरोना संकटकाल में बिना मास्क घर से बाहर न निकलने की अपील की है।