Nainital News: पोस्टर प्रतियोगिता में दीपशिखा, प्रियांशु और निशा अव्वल

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

Nainital News: रामगढ़ डिग्री कॉलेज में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्राचार्य प्रो. नगेंद्र द्विवेदी ने प्रेमचंद के साहित्य की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न छात्रों ने पुरस्कार जीते।

पोस्टर प्रतियोगिता में दीपशिखा, प्रियांशु और निशा अव्वल
पोस्टर प्रतियोगिता में दीपशिखा, प्रियांशु और निशा अव्वल

Nainital News: भवाली। रामगढ़ डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। हिंदी विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नगेंद्र द्विवेदी ने की। प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने प्रेमचंद के जीवन एवं साहित्य पर विचार व्यक्त किए। प्राचार्य प्रो. द्विवेदी ने ‘प्रेमचंद के साहित्य की वर्तमान युग में प्रासंगिकता’ विषय पर प्रकाश डालते हुए, कहा कि प्रेमचंद का साहित्य आज भी समाज को दिशा देने का कार्य करता है। प्राध्यापिका डॉ. नीमा पंत ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य आम जनजीवन से गहराई से जुड़ा है। किसानों, मजदूरों, दलितों और महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय के विरुद्ध प्रेमचंद की लेखनी हमेशा मुखर रही।

प्राध्यापिका डॉ. श्वेता विश्नोई ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य सामाजिक जीवन मूल्यों, आमजन के संघर्षों और मानवीय संवेदनाओं को अभिव्यक्त करता है। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा दीपशिखा ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र प्रियांशु पाल ने द्वितीय और निशा कुंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गौरव कुमार को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। यहां हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. विमला सिंह, दीप्ति कुमारी, कमलेश डोभाल, कुंदन गोस्वामी, गणेश बिष्ट, प्रेम भारती, तनुजा दर्मवाल आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़नैनीतालNainital News: पोस्टर प्रतियोगिता में दीपशिखा, प्रियांशु और निशा अव्वल