ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालभाभी की शिकायत पर ननद के खिलाफ केस

भाभी की शिकायत पर ननद के खिलाफ केस

शहर के मल्लीताल निवासी एक महिला ने अपने परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार रूकुट कंपाउंड निवासी रीना ठाकुर ने तहरीर में...

भाभी की शिकायत पर ननद के खिलाफ केस
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालSat, 24 Jul 2021 05:50 PM
ऐप पर पढ़ें

नैनीताल। शहर के मल्लीताल निवासी एक महिला ने अपने परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार रूकुट कंपाउंड निवासी रीना ठाकुर ने तहरीर में कहा है कि तलाक के बाद काफी समय तक उसकी ननद उनके घर पर ही रह रही थी। कोविड के चलते कुछ समय पूर्व उसके पति की मृत्यु हो गई। जिसके बाद ननद की ओर से उसके पति की सारी संपत्ति व बीमे की रकम हड़पने का प्रयास किया गया। यही कारण है कि महिला के साथ रोजाना गालीगलौज तथा मारपीट की जाती है। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर रूकुट कंपाउंड निवासी उमा ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें