ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालकार से लगी टक्कर, महिला घायल

कार से लगी टक्कर, महिला घायल

नगर में रविवार को कार की टक्कर लगने से महिला घायल हो गई। बीडी पांडे जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर निवासी माया अधिकारी (45) मल्लीताल हाईकोर्ट के निकट सड़क से आ रही थी। पीछे से आ...

कार से लगी टक्कर, महिला घायल
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालSun, 30 Jun 2019 06:58 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में रविवार को कार की टक्कर लगने से महिला घायल हो गई। बीडी पांडे जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर निवासी माया अधिकारी (45) मल्लीताल हाईकोर्ट के निकट सड़क से आ रही थी। पीछे से आ रही आईटेन कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला नीचे गिर गई।

स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. जाने आलम ने उसका इलाज किया। डॉक्टर ने बताया कि महिला के दोनो घुटनों के साथ ही शरीर के अन्य हिस्से में गुम चोट आई है। इसको देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें