कार-बाइकों की भिड़ंत, बागेश्वर और अल्मोड़ा के तीन युवक घायल
शनिवार को भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नावली के समीप एक कार और दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को खैरना पुलिस ने सीएचसी गरमपानी पहुँचाया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

गरमपानी, संवाददाता। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के नावली के समीप शनिवार को कार और दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें खैरना पुलिस ने सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया। जहां से सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, गलत दिशा से आ रही एक बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। इसी बीच पीछे चल रही दूसरी बाइक भी असंतुलित होकर कार से जा टकराई। हादसे में घायलों में विशाल पुत्र पूरन सिंह निवासी हवालबाग (अल्मोड़ा), भूपेश पुत्र सुंदर लाल निवासी मंडलसेरा बागेश्वर, हिमांशु पुत्र फकीर राम निवासी मंडलसेरा बागेश्वर शामिल हैं। पुलिस और लोगों ने तीनों को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया।
जहां से डॉक्टरों ने तीनों हायर सेंटर रेफर कर दिया। चौकी इंचार्ज रमेश पंत ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



