Nainital News: तीस अक्तूबर से नैनीताल में शुरू होगा कुमाऊं कप टेनिस टूर्नामेंट

हिन्दुस्तान, नैनीताल
share

Nainital News: कैप्टन आशीष साह टेनिस टूर्नामेंट 2026 (कुमाऊं कप) 30 अक्तूबर से 1 नवंबर तक नैनीताल के न्यू क्लब ग्रेविल कोर्ट में आयोजित होगा। कुमाऊं के छह जिलों के खिलाड़ी पांच आयु वर्गों में सिंगल्स और डबल्स मुकाबलों में हिस्सा ले सकेंगे। प्रविष्टि की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है। प्रवेश शुल्क में खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी शामिल है।

Nainital News: तीस अक्तूबर से नैनीताल में शुरू होगा कुमाऊं कप टेनिस टूर्नामेंट

Nainital News: नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। कैप्टन आशीष साह टेनिस टूर्नामेंट 2026 (कुमाऊं कप) का आयोजन 30, 31 अक्तूबर और एक नवंबर को न्यू क्लब नैनीताल के ग्रेविल कोर्ट में किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ियों के लिए प्रविष्टि की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर तक निर्धारित की गई है। इसके बाद किसी भी खिलाड़ी की प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जाएगी।टूर्नामेंट के सचिव अमर जगाती ने बताया, कि कुमाऊं क्षेत्र का कोई भी निवासी टेनिस खिलाड़ी भाग ले सकता है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए पांच आयु वर्ग 30 वर्ष तक (मेंस ओपन), 30 से 40 वर्ष, 40 से 50 वर्ष, 50 से 60 वर्ष तथा 60 वर्ष से अधिक निर्धारित किए गए हैं।

प्रत्येक खिलाड़ी सिंगल्स एवं डबल्स, दोनों स्पर्धाओं में भाग ले सकता है। कुमाऊं क्षेत्र के तहत पिथौरागढ़, चम्पावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले के खिलाड़ी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता के प्रवेश शुल्क में खिलाड़ियों के रहने एवं खाने की व्यवस्था भी शामिल है। खिलाड़ियों को चाय, नाश्ता, दोपहर का भोजन, हाई टी एवं स्नैक्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, खिलाड़ियों के सम्मान में एक विशेष रात्रिभोज का आयोजन भी किया जाएगा। टूर्नामेंट के समन्वयक वीरेंद्र साह ने बताया, कि प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष डॉ. समीर वर्मा, सचिव हेम कुमार पांडेय और कोषाध्यक्ष रजत कुमार सती ने प्रतियोगिता के आयोजकों को शुभकामनाएं दी हैं। न्यू क्लब नैनीताल शहर के मां नयना देवी मंदिर के समीप स्थित है। वर्तमान में क्लब के सचिव रितेश साह हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़नैनीतालNainital News: तीस अक्तूबर से नैनीताल में शुरू होगा कुमाऊं कप टेनिस टूर्नामेंट