भवाली में पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित
भवाली में व्यापार मंडल ने पुलिस अधिकारियों रेबाधर मठपाल और रविकांत सेमवाल को सम्मानित किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने पुलिस प्रशासन की भूमिका की सराहना की और व्यापारियों से सहयोग बनाए रखने की अपील की। समारोह में अन्य व्यापार मंडल सदस्य और स्थानीय व्यापारी भी उपस्थित थे।

भवाली, संवाददाता। नगर में रविवार को हुई बैठक में व्यापार मंडल ने पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर रेबाधर मठपाल (पुलिस अधीक्षक, संचार) और रविकांत सेमवाल (पुलिस क्षेत्राधिकारी) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से नगर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात संचालन को सुचारु रखने और त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में सराहनीय भूमिका निभाई जा रही है। इसी योगदान के लिए व्यापार मंडल की ओर से पुलिस अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। सम्मानित अधिकारियों ने व्यापार मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय से ही नगर में शांति, सुरक्षा और व्यवस्था कायम रह सकती है।
उन्होंने व्यापारियों से भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की अपील की। समारोह में व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी और स्थानीय व्यापारी भी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



