ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड नैनीतालभवाली सेनेटोरियम में मरीजों का नाश्ता बंद

भवाली सेनेटोरियम में मरीजों का नाश्ता बंद

भवाली सेनेटोरियम में मरीजों का सुबह का नाश्ता बंद हो गया है। अस्पताल में वर्तमान में 20 मरीज भर्ती...

भवाली सेनेटोरियम में मरीजों का नाश्ता बंद
हिन्दुस्तान टीम,नैनीतालSat, 10 Aug 2019 07:19 PM
ऐप पर पढ़ें

भवाली सेनेटोरियम में मरीजों का सुबह का नाश्ता बंद हो गया है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार बजट की कमी के चलते यह स्थिति बनी है। अस्पताल में वर्तमान में 20 मरीज भर्ती हैं। इधर अस्पताल के एक्सरे मशीन भी खराब चल रही है। मरीज सीएचसी भवाली आ कर एक्स रे करवा रहे हैं।

सेनेटोरियम में भर्ती 20 में से 8 महिलाएं हैं। सेनिटोरियम के कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डॉ. रजत भट्ट ने बताया हर माह सुबह और शाम मरीजों को नाश्ता दिया जा रहा था। इसका खर्च एक लाख रुपये के करीब आता है। इधर खाने के ठेकेदार के 9 लाख रुपये की देनदारी हो गई है। इस पर उसने नाश्ता देना बंद कर दिया है। अस्पताल में भोजन के मद में बजट की मांग की गई है, लेकिन शासन और निदेशालय स्तर से इसको स्वीकृति मिलने का इंतजार है। एक्स मशीन के रिपेयर के बजट का प्रस्ताव भी शासन स्तर पर लंबित चल रहा है। बजट मिलते ही सभी व्यवस्थाएं सामान्य हो जाएंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें